महिला ने एसपी को दिया आवेदन

महिला ने एसपी को दिया आवेदन

कटिहार रोशना थाना क्षेत्र के लाभा निवासी ने शुक्रवार को एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है. पीड़ित महिला जहिना खातून ने बताया कि उनके पास अपनी कोई जमीन नहीं है. वह पिछले पांच वर्षों से बांध पर स्थित सरकारी जमीन पर अपने पति और बच्चों के साथ झोपड़ी बनाकर रह रही हैं. उन्होंने बताया कि उनके पति अनवर मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं. परिवार में उनके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं. महिला का आरोप है कि गांव के ही कोमल यादव अपने अन्य परिजनों के साथ उनके घर पहुंचे और झोपड़ी को तोड़ दिया. उन्होंने रोशना थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत की. पुलिस की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >