राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज, तैयारी पूरी

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज, तैयारी पूरी

कटिहार राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर इस वर्ष के प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में किया जायेगा. उक्त बातों की जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कमलेश सिंह देऊ ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. पक्षकारों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय प्रवृत्ति के वादों का निष्पादन समझौता के आधार पर किया जायेगा. श्री सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर 15 बैचों का गठन किया गया है. बारसोई अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में भी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंकों से जुड़े मामले, दावा वाद ऋणवाद, बिजली बिल आदि से जुड़े मामले का निष्पादन समझौते के आधार पर किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >