सुजापुर पंचायत भवन में पेंशनधारी जीवन प्रमाणीकरण करा सकेंगे

सुजापुर पंचायत भवन में पेंशनधारी जीवन प्रमाणीकरण करा सकेंगे

बरारी बरारी प्रखंड के सभी पंचायतों में जीवन प्रमाणीकरण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. सुजापुर पंचायत के सभी पेंशनधारियों के लिए एक ज़रूरी सूचना है. ग्राम पंचायत राज सुजापुर के पंचायत भवन में सभी के पेंशन का केवायसी यानी जीवन प्रमाणीकरण का काम चल रहा है. यह काम बिहार सरकार की तरफ से हर हफ्ते के तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार की दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया जा रहा है. पंचायत भवन आते समय अपना आधार कार्ड लाना अनिवार्य है. अगर आपने अभी तक अपना KYC नहीं करवाया है या आपकी पेंशन का पैसा रुका हुआ है, तो तुरंत आकर इसे पूरा करवा लें. ऐसा नहीं करने पर आपकी पेंशन का पैसा आना बंद हो सकता है. ऐसे में पेंशनधारी अपना जीवन प्रमाणीकरण कार्य अवश्यक करा लें. यदि कर्मी की लापरवाही दिखे तो बीडीओ बरारी से इसकी शिकायत अवश्य करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >