कटिहार. विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को विकास भवन परिसर एक पौधा मां के नाम, पर्यावरण शपथ व जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. जिला गंगा समिति, जिला प्रशासन व माय युवा भारत की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में नगर निगम के महापौर उषा देवी अग्रवाल व प्रभारी जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता बिनोद कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया. वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण दिवस यह एक वैश्विक संदेश देता है कि अब वह समय आ गया है. जब मनुष्य और प्राकृतिक के बीच खोये हुए बैलेंस को फिर से स्थापित किया जाये. मुख्य अतिथि महापौर उषा देवी अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है. पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है. साथ ही अधिक से अधिक पौधे लगाएं व उस पौधा का संरक्षण भी करें. तभी पर्यावरण संरक्षण हो सकता है. प्रभारी जिला पदाधिकारी ने कहा कि हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने स्तर से प्रयास करेंगे हर व्यक्ति को पौधारोपण में दिलचस्पी लेना चाहिए. अधिक से अधिक पौधारोपण के जरिए ही हम बेहतर पर्यावरण बना सकते हैं. इस अवसर पर प्रभारी डीएम ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करना चाहिए. कार्यक्रम में जिला गंगा समिति के जिला परियोजना पदाधिकारी ब्रजमोहन प्रसाद, माय युवा भारत के विक्रम कुमार मंडल सहित कई अधिकारी वह सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे.
पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण-संवर्धन का लिया संकल्प
विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को विकास भवन परिसर एक पौधा मां के नाम, पर्यावरण शपथ व जागरूकता रैली का आयोजन किया गया.
