– नाला निर्माण की मांग पर नहीं हुई कोई सुनवाई आजमनगर आजमनगर मुख्य बाजार में बारिश के पानी से राहगीर परेशान है. जहां नाम मात्र बारिश होने पर बाजार स्थित हनुमान मंदिर से लेकर केसरी चौक तथा हनुमान मंदिर से प्रभात चौक होते हुए मस्जिद चौक तक जल जमाव की स्थिति बनी रहती है. आजमनगर बाजार वह मुख्य बाजार है. जो 28 पंचायतों के साथ-साथ प्रखंड मुख्यालय से भी जुड़ी है. प्रखंड मुख्यालय व थाना को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह जल से प्रभावित रहती है. कभी बारिश के पानी से तो कभी मुख्यमंत्री के महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक योजना नल जल योजना के द्वारा बिछाए गये कमजोर पाइप के लीकेज से जलजमाव होता है. स्थानीय लोगों ने कहा कि पूर्व मंत्री स्व विनोद सिंह के कार्यकाल से लेकर अब तक लगातार नाला की मांग की जा रही है. बावजूद इसके अब तक नाला का निर्माण नहीं हो सका है. स्थानीय लोगों ने आजमनगर बाजार मुख्य बाजार में कीचड़ युक्त जलजमाव से स्थानीय पूजा अर्चना करने वाले लोग व राहगीर परेशान हैं. स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से आजमनगर मुख्य बाजार में गंदे व कीचड़ युक्त पानी से निजात दिलाये जाने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
