अवैघ ढंग से पार्किंग की राशि की हो रही वसूली, मुख्य पार्षद

अवैघ ढंग से पार्किंग की राशि की हो रही वसूली, मुख्य पार्षद

कटिहार मनिहारी पहुंचे एसपी शिखर चौधरी ने गंगा तट का जायजा लिया. इस दौरान मनिहारी मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव ने रेलवे के नाम पर वसूली जा रही पार्किंग का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि गलत ढंग से पार्किंग की राशि की वसूली बेरोकटोक हो रही है. इस वसूली अभियान को बंद करने की दिशा में कार्रवाई करने की मांग की. इसके साथ ही मनिहारी गंगा घाट से ओवर लोडेड वाहनों के चलने से नगर पंचायत की सड़क जर्जर होने की बात कहीं. लाखो यादव ने कहा कि गंगा तट से भारी वाहनों का परिचालन गलत ढंग से कराया जा रहा है. जिसके कारण पूरब टोला तक की सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गयी. ओवर लोडेड वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की. एसपी ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >