पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा द समर्पण का आदर्श: मनोज

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा द समर्पण का आदर्श: मनोज

– पंडित दीनदयाल उपाध्याय का विचार ही विकसित तथा आत्मनिर्भर भारत की नींव कटिहार भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया.मुख्य अतिथि पूर्व के युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री किशोर जायसवाल शामिल हुए. पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम के साथ शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, जिला महामंत्री सौरभ कुमार मालाकार, कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी मुख्य रूप से शामिल थे. जिला अध्यक्ष मनोज राय ने मुख्य अतिथि किशन जयसवाल का अंग वासुदेवकरण का अभिनंदन और स्वागत किया. कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन आज भी संगठन, सेवा और राष्ट्र समर्पण की प्रेरणा देता है. उनका विचार पथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का सतत संकल्प है. उनके आंसू पोंछ दिए, तो उनकी आंखों में आपको साक्षात भगवान दिखाई देंगे. मुख्य अतिथि किशोर जायसवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को पाथेय मानकर हम गरीबों की सेवा में जुटे हैं. उनका अंत्योदय का सिद्धांत हमारी प्रेरणा है. देश को एकात्म मानववाद के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने ऐसा श्रेष्ठ विचार दिया है. सीमा झा, वीरेंद्र यादव, महेंद्र झा, बब्बन झा, शिव शंकर सरकार, प्रमोद महतो, राजेश शर्मा, अभिषेक सिंह, प्रियंका सिंह, शोभा जयसवाल, नेहा किरण भास्कर सिंह, अजय दास, सभी मंडल अध्यक्ष व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >