कोलासी शिव मंदिर का रंग-रोगन कार्य शुरू

कोलासी शिव मंदिर का रंग-रोगन कार्य शुरू

कोढ़ा महाशिवरात्रि पर्व को लेकर प्रखंड के कोलासी गांव स्थित ऐतिहासिक व सार्वजनिक शिव मंदिर को आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू हो गयी है. मंदिर परिसर में रंग-रोंगन व साफ-सफाई का कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है. मंदिर को भव्य रूप देने के लिए समिति व स्थानीय ग्रामीणों ने विशेष पहल की जा रही है. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. शिवाड़ीह, लोहराटोली, नक्कीपुर सहित आसपास के कई गांवों से भक्तजन जलाभिषेक एवं पूजा के लिए इस शिव मंदिर में पहुंचते हैं. महाशिवरात्रि की रात्रि में विशेष पूजा, जलाभिषेक एवं भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाता है. मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोंगन के साथ-साथ पेयजल व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं. ग्रामीणों में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. महाशिवरात्रि के अवसर पर कोलासी का यह शिव मंदिर आस्था व श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बन जाता है. भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >