कोढ़ा प्रखंड व नगर पंचायत क्षेत्र स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कोढ़ा में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन हुआ. इस संगोष्ठी का थीम था. पढ़ेंगे, बढ़ेंगे और सीखेंगे हम. उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के बीच आपसी संवाद स्थापित कर बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाना था. अध्यक्षता प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह ने की. संगोष्ठी में विद्यालय के सभी वर्ग शिक्षकों ने भाग लिया और उन्होंने छात्रों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, विद्यालय में स्वच्छता की स्थिति, तथा गर्मी की छुट्टियों के लिए दिए गए गृह कार्यों के संबंध में अभिभावकों को विस्तृत जानकारी दी. मौके पर शिक्षक नूतन कुमारी, ब्रजमोहन गुरुमैता, पंकज जायसवाल, पवन झा, खुशबू भारती, भारती कुमारी, मनीषा भारती, अमित कुमार ने विभिन्न कक्षाओं के अभिभावकों से व्यक्तिगत संवाद स्थापित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
