जोखिम भरा हुआ घने कोहरे में सड़कों पर परिचालन करना

जोखिम भरा हुआ घने कोहरे में सड़कों पर परिचालन करना

कुरसेला सड़क परिचालन में कुहासा खतरा बन गया है. घने कोहरे में सड़क से गुजरने वाले वाहनों को देख पाना सभंव नहीं होता है. जब तक वाहन दिख पाता है. तबतक वाहन दुर्घटना के शिकार हो जाया करता है. सड़क पर परिचालन जोखिम भरा हो जाता है. ठंड के बीच कुहासा का प्रकोप बढ़ रहा है. खासकर रात में कुहासे के बीच सड़क पर परिचालन करना खतरों भरा हो जाता है. घने कोहरे को लेकर एनएच 31 व एसएच 77 पर रात के कुहासे में वाहनों के परिचालन में कमी आयी है. घने कोहरे से सड़कों पर दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है. कोसी सड़क पुल से लेकर हाइवे के अन्य स्थानों पर कुहासा से हादसा घटित होते आया है. रात के कुहासे में ओवरटेक करने वाला वाहन हादसे के शिकार हो जाता है. बढ़ते ठंड के साथ कुहासा का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. कोसी सड़क पुल का चौड़ाई कम होने से कुहासे में परिचालन असुरक्षित हो जाता है. ठंड में सावधानी सर्तकता और परिवाहन नियमों का अनुपालन कर सड़क परिचालन को हद तक सुरक्षित बनाया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >