गेटमैन की पिटाई मामले में एक गिरफ्तार, दो फरार

गेटमैन की पिटाई मामले में एक गिरफ्तार, दो फरार

कटिहार मनसाही पुलिस ने थाना क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के मटियारी रेलवे गुमटी के पास सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन 15483 से उतरकर भाग रहे तीन लोगों में से एक को गिरफ्तार करने में जहां सफल रही. दो लोग ग्रामीणों को चकमा देकर भागने में सफल रहा. ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की शाम करीब 8 बजे के आसपास सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस मटियारी रेलवे गुमटी के गेट नम्बर केके 8 के पास लाइन क्लियर नहीं होने के कारण रुक गई थी. उसी ट्रेन से तीन संदिग्ध व्यक्ति थैले में संदिग्ध सामान के साथ उतरा और जब गेटमैन दीपक कुमार सिंह ने उसे रोकने का प्रयास किया तो गेटमैन के साथ तीनों लोगों ने मारपीट करना शुरू कर दिया. आसपास के ग्रामीण जब घटना की जानकारी मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचे तो दो व्यक्ति संदिग्ध सामान झोले के साथ जहां भागने में सफलता रहा. एक व्यक्ति को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया. इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी गयी. इसके बाद रेलवे प्रशासन के द्वारा घटना की सूचना मनसाही पुलिस को दी. कुछ देर बाद मनसाही पुलिस एवं 112 की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाने ले गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >