चोरी के मोबाइल के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

चोरी के मोबाइल के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

कटिहार रेल पुलिस ने प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान चलाकर एक आरोपित को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आरपीएफ कमांडेंट के निर्देश पर आरपीएफ निरीक्षक राकेश कुमार, आरपीएफ सीपीडीएस टीम व जीआरपी ने कटिहार प्लेटफार्म पर संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान कटिहार स्टेशन पर आवागमन करने वाले संदिग्ध यात्रियों की समानों की तलाशी ली गयी. इसी क्रम में एक संदिग्ध युवक को रेल पुलिस ने पकड़ा जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से चोरी का एक मोबाइल बरामद किया गया. मोबाइल मिलते ही रेल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि आरोपी अफजलअंसारी पिता जब्बार अंसारी रामपुर फारबिसगंज जिला अररिया के विरुद्ध रेल थाना में कांड दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. निरीक्षक ने बताया कि आरोपी प्लेटफार्म पर होने वाली भीड़ भाड़ वाले स्थान पर मोबाइल चोरी एवं पॉकेट मारी की घटना को अंजाम देते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >