पूर्णिया सांसद के जन्मदिवस पर गरीब निःसहाय के बीच कंबल बांटा

पूर्णिया सांसद के जन्मदिवस पर गरीब निःसहाय के बीच कंबल बांटा

बरारी प्रखंड के श्रीगांधी स्मृति भवन गुरुबाजार प्रांगण में पूर्णिया सांसद राजेश रंजन के 59वां जन्म दिवस पर कार्यालय प्रभारी संजय पोदार की अध्यक्षता में ठंड में गरीबों को राहत कार्यक्रम के तहत 250 गरीबों के बीच कंबल वितरण सांसद के निज सचिव अजय कुमार जयसवाल ने किया. नेताजी के जन्म दिवस पर श्रीगांधी स्मृति भवन गुरुबाजार में गरीबों, निःसहाय, दिव्यांग, विधवा, वृद्ध को कम्बल दिया गया. कम्बल कड़ाके की ठंड में राहत प्रदान करेगा. गरीबों को राहत मिलने से नेता जी को काफी सकुन मिलता है. मौके पर विक्की आनंद, सुमेश कुमार संजय, प्रशांत गुप्ता, भोला सिंह, शिवपूजन पासवान, राजकुमार मेहता, परविन्दर सिंह बॉबी, राजकुमार पंडित, कन्हैया महतो, मनोज महतो, सऊद आलम सहित समाजसेवी व कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >