अखिल भारतीय कैवर्त कल्याण समिति के अधिकारी व सदस्यों ने आभार जताया

अखिल भारतीय कैवर्त कल्याण समिति के अधिकारी व सदस्यों ने आभार जताया

समेली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समेली प्रखंड परिसर में साहित्य रत्न अनूपलाल मंडल की प्रतिमा अनावरण को लेकर अखिल भारतीय कैवर्त कल्याण समिति के अधिकारी व सदस्यों ने आभार जताया. कैवर्त कल्याण समिति ने कई दशकों से अनूपलाल की प्रतिमा अनावरण व उनके साहित्य को समाज में एक नई पहचान बनाने के लिए संघर्षरत था. जो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रतिमा अनावरण से पूरा हुआ. कई रचना पुस्तकों में विमोचित हो चुका है. जो कि लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है. अखिल भारतीय कैवर्त कल्याण समिति के प्रदेश महामंत्री श्रीकांत मंडल ने कहा कि कहा कि साहित्य रत्न कालजयी अनूप ने कलम और कर्म से समाज को दिशा दी,उनका योगदान किसी एक कालखंड या क्षेत्र तक सीमित नहीं था. राष्ट्र की आत्मा का हिस्सा हैं. अनूप जी का जीवन एक दीप के तरह है. जो अब भी देश की चेतना में जल रहा है. इस प्रतिमा अनावरण को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण भंडारी, प्रदेश अध्यक्ष चूल्हाय कामत, राष्ट्रीय संगठन सचिव संजय चौधरी, जिला अध्यक्ष प्रवेश कुमार, जदयू नेता मनोज मंडल समेत सभी सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई एवं आभार जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >