कटिहार जिले में शनिवार को एक सराहनीय पहल के तहत एसबीआई फाउंडेशन एवं एसबीआई पेमेंट्स के सहयोग से ट्राई संस्था द्वारा विभिन्न विद्यालयों में बच्चों के बीच न्यूट्रिशन किट और हाइजिन किट का वितरण किया गया. इस अभियान के अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय बठेली, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मनिया, एम.बी.टी.ए सीनियर सेकेंडरी स्कूल कटिहार तथा उर्दू मध्य विद्यालय कदवा (रामपारा) में कुल 400 बच्चों को किट प्रदान की गई.प्रत्येक विद्यालय से 100-100 बच्चों का चयन कर उन्हें दो प्रकार की किट दी गई. हाइजिन किट में फेस मास्क, हैंड सैनिटाइज़र, सेनेटरी पैड्स और साबुन शामिल थे. जिससे बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़े, वहीं न्यूट्रिशन किट में मूंगफली, चना और न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट (न्यूट्रेला) जैसी पौष्टिक सामग्री दी गई, ताकि उनके पोषण स्तर में सुधार हो सके.इस अवसर पर ट्राई संस्था ने चारों विद्यालयों में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन भी स्थापित की. प्रत्येक विद्यालय में दो-दो मशीनें लगाई गई हैं. जिससे छात्राओं को भविष्य में निःशुल्क सेनेटरी पैड्स की सुविधा स्कूल परिसर में ही मिल सकेगी.कार्यक्रम में प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुजीत कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर सौरभ सिंह, चिकित्सक, नर्स, फार्मासिस्ट एवं विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षकगण उपस्थित रहे, सौरभ सिंह ने कहा कि यह पहल विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए लाभकारी है. जिससे उनके स्वास्थ्य और पोषण में सुधार होगा, इस पहल से बच्चों में उत्साह के साथ स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है.
कटिहार में 400 बच्चों को न्यूट्रिशन व हाइजिन किट का किया वितरण
कटिहार में 400 बच्चों को न्यूट्रिशन व हाइजिन किट का किया वितरण
