सीएम नहीं बल्कि उनकी सभी नकल कर रहे हैं, मंत्री

सीएम नहीं बल्कि उनकी सभी नकल कर रहे हैं, मंत्री

कटिहार तेजस्वी यादव की जितनी उम्र नहीं है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उतनी योजना, उतना विकास बिहार में कर दिया है. उक्त बातें बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कही. लोजपा के प्रदेश प्रधान महासचिव के आवास पर पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव के नकल जैसी टिप्पणी पर तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे. सर्वप्रथम लोजपा के प्रदेश प्रधान महासचिव राजीव रंजन ने मंत्री का अपने आवास पर जोरदार स्वागत किया. मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में हर क्षेत्र में विकास कर रहे हैं. मंत्री ने कहा कि पहले का बिहार कैसा था अब का बिहार कैसा है. यह किसी से छुपा नहीं है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में हर घर जल नल योजना लाया. जीविका, पोशाक जैसी योजना लाए तब तेजस्वी यादव कहां थे. बिहार में योजना का भरमार लगा दिए हैं. जहां बिहार का बजट 24 हजार करोड़ था, वहां 3.25 लाख करोड़ बजट कर दिये. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को किसी की नकल करने की जरूरत नहीं है. बल्कि उनकी नकल सब करते हैं. इस अवसर पर विधायक विजय सिंह, जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय, प्रत्यय अमृत, मुन्ना पासवान, जय पासवान, डॉ सचिन सिंह, पप्पू झा, वसीम अकरम, पंकज कुमार, डॉ सच्चिदानंद पटेल, प्रमोद राय आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >