बारसोई में नामांकन का खुला खाता, चौथे दिन 65 बलरामपुर विधानसभा से एक प्रत्याशी ने किया पर्चा दाखिल

बारसोई में नामांकन का खुला खाता, चौथे दिन 65 बलरामपुर विधानसभा से एक प्रत्याशी ने किया पर्चा दाखिल

बारसोई बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के लिए चल रहे नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन गुरुवार को बारसोई में नामांकन करने का सिलसिला प्रारंभ हुआ. 65 बलरामपुर विधानसभा से प्रत्याशी सुजीत पासवान ने पर्चा दाखिल किया. पांच प्रत्याशी ने नाजीर रशीद अर्थात एनआर कटाया है. 65 बलरामपुर विधानसभा से एनआर कटाने वालों में संगीता देवी, अफताब आलम, प्रिया कुमारी राय, रोशन अग्रवाल, आदिल हसन शामिल हैं. जबकि 64 कदवा विधानसभा में चार प्रत्याशियों ने अपना नजीर रसीद अर्थात एनआर कटाया है. जिसमे भोलानाथ केवट, समीम, सुरेश यादव तथा विद्यानंद मंडल शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >