नदी में डूबकर लापता किसान व छलांग लगाये युवक का नहीं मिला सुराग

नदी में डूबकर लापता किसान व छलांग लगाये युवक का नहीं मिला सुराग

कुरसेला गंगा, कोसी संगम पर किसान के डूबने घटना के चार दिन गुजरने के बाद दूसरा लापता किसान बरामद नहीं हो सका है. लापता किसान संतलाल साहनी और कोसी पुल से सोमवार सुबह छलांग लगाने वाले युवक की तलाश करने में एसडीआरएफ दल का खोज जारी है. एसडीआरएफ दल लापता किसान के साथ नदी में छलांग लगाने वाले युवक के तलाश में जुटी है. युवक कोसी नदी के तेज प्रवाह में बह कर दूर चला गया होगा. अनुमान के आधार पर एसडीआरएफ दल नदी प्रवाह के उन जगहों पर युवक के तलाश में जुटी है. उधर स्थानीय गोताखोरों को युवक के बरामदगी के लिए सर्तक कर नदियों के पांच किलो मीटर के दायरे में विभिन्न घाटों पर लगाया गया है. तमाम खोजों के बावजूद बीते तीन दिनों से एसडीआरएफ दल को लापता दूसरे किसान को बरामद करने में सफलता नहीं मिली है. कोसी सड़क पुल से लगभग दो किमी आगे कोसी नदी गंगा से संगम कर अस्तित्व खो देती है. गंगा से संगम के बाद नदी का प्रवाह दायरा बड़ा हो जाता है. उस पर नदी का तेज वेग तलाश कार्य को कठिन बना देता है. माना जाता है कि जिस तरह मधेली के 11 नम्बर ठोकर के समीप नदी किनारे एक किसान भूलेश्वर मंडल का शव बरामद हुआ था. उसी तरह नदी के दूर प्रवाह में अन्यत्र जगह दूसरा लापता किसान बरामद हो सकता है. वैसे बाढ़ से उफनाती नदियों में डूबे लोगों को तलाश कर पाना सहज नहीं है. यही वजह है कि नदी में छलांग लगाने वाले पूर्णिया मरंगा के युवक का एक माह बीतने के बाद पता नहीं चल पाया है. नदी में छलांग लगाने और डूबने की घटना पिछले माह से बढ़ गयी है. नदी में डूबने के घटित घटना के सिलसिला से तलाश करने का कार्य बीत माह से जारी बना हुआ है. घटित घटनाओं के मद्देनजर कुरसेला में स्थायी तौर पर एसडीआरएफ दल और अनुभवी गोताखोरों को नदी के आसपास तैनात करने की जरूरत है. ताकि नदी में डूबने वाले का तत्काल बचाव कार्य हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >