प्रमुख सुषमा कुमारी ने फसल नुकसान को ले डीएम को सौंपा आवेदन

प्रमुख सुषमा कुमारी ने फसल नुकसान को ले डीएम को सौंपा आवेदन

मनसाही प्रखंड के प्रमुख सुषमा कुमारी ने सोमवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी कटिहार को एक लिखित आवेदन दिया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि 20 मार्च को बेमौसम बरसात एवं तेज आंधी के कारण मनसाही प्रखंड के अंतर्गत चित्तौड़िया, साहेबनगर, मोहनपुर, भेरमाड़ा, फुलहारा,मरंगी, कुरेठा पंचायत के विभिन्न गांवों में किसानों का मक्का के फसल एवं गेहूं आलू सब्जी के खेत पूरी तरह नष्ट हो कर बर्बाद हुई हैं. इसके कारण गरीब किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है. जिस कारण उनके सामने भ्रमण पोषण की गंभीर स्थिति संकट उत्पन्न हो गया है. एवं बड़े पदाधिकारी द्वारा जांच कर सभी पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >