15 सितंबर तक कोई अधिकारी नहीं लेंगे अवकाश, डीएम

15 सितंबर तक कोई अधिकारी नहीं लेंगे अवकाश, डीएम

कटिहार. आगामी 10 सितंबर को केंद्रीय वित्त मंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी है. जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने विधि व्यवस्था को लेकर सभी पदाधिकारी की छुट्टी को रद्द कर दिया है. डीएम की ओर से इस आशय से संबंधित जारी आदेश में कहा गया है कि दिनांक 10-09-2025 को कटिहार जिलान्तर्गत केन्द्र प्रायोजित क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम प्रस्तावित है. जिसमें अतिविशिष्ट व्यक्तियों का आगमन प्रस्तावित है. 3-09-2025 को बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा परीक्षा का आयोजन प्रस्तावित है. विधि-व्यवस्था संधारण के लिए बड़ी संख्या में पदाधिकारियों की आवश्यकता है. संबंधित पदाधिकारियों का मुख्यालय में रहना अत्यावश्यक है. इसलिए बिना उनकी पूर्वानुमति के संबंधित कोई अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगे. अधीनस्थ पदाधिकारियों व पर्यवेक्षकों का भी अवकाश स्वीकृत नहीं करेंगे. विशेष परिस्थिति में उनसे से मिलकर अनुमति प्राप्त कर ही मुख्यालय छोड़ेगे. उक्त अवधि में सभी पदाधिकारी, पर्यवेक्षक अपने मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे. ताकि आवश्यकतानुसार उनकी सेवा ली जा सके. बिना पूर्वानुमति के मुख्यालय से बाहर रहने की सूचना प्राप्त होने पर संबंधित के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की बाध्यता होगी. यह आदेश दिनांक 15-09-2025 तक प्रभावी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >