कटिहार पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने अपने ग्राहकों की सेवा व अंतिम उपयोगकर्ताओं तक आवश्यक वस्तुओं की शीघ्र आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे अथक प्रयास कर रहा है. परिणाम है अगस्त माह के दौरान, कटिहार रेल मंडल सहित इस जोन के सभी रेल मंडल ने 0.916 मिलियन टन (एमटी) लोडिंग करने में सफलता हासिल की है. जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि की तुलना में 14.1% की वृद्धि है. अगस्त माह में कई सामग्रियों के माल लोडिंग में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गयी. सीमेंट लोडिंग में 258.8%, कोयला लोडिंग में 120%, डोलोमाइट लोडिंग में 5.0%, उर्वरक लोडिंग में 68.8%, कंटेनर लोडिंग में 23.1% और पीओएल लोडिंग में 18.6% की वृद्धि हुई. अन्य क्षेत्रों में बीते वित्तीय वर्ष की तुलना में जैसे स्टोन चिप्स में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 168.4% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गयी. माल लोडिंग में निरंतर वृद्धि इस क्षेत्र में बढ़ती आर्थिक गतिविधि को दर्शाती है. इस बढ़ती प्रवृत्ति ने न केवल इस क्षेत्र की आर्थिक परिदृश्य को सुदृढ़ किया है. बल्कि एनएफआर के राजस्व में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है. कपिंजल किशोर शर्मा, सीपीआरओ, एनएफ रेलवे
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
