मनिहारी में एनडीए विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

मनिहारी में एनडीए विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

मनिहारी मनिहारी रेलवे ग्राउंड में एनडीए विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन सोमवार को किया गया. इस सम्मेलन में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री शीला मंडल, विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, बरारी विधायक विजय सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी समेत जदयू, भाजपा, लोजपा, हम, रालोमो के नेता मुख्य रूप से शामिल हुए. मनिहारी विधानसभा के तीनों प्रखंड मनिहारी, अमदाबाद व मनसाही के काफी संख्या में एनडीए नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए. मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार सभी का विकास कर रहे है. बिहार में दस रूपये में इंजनीयरीग की पढाई होती है. सीमित संसाधन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को आगे बढ़ाया. आगामी विधानसभा चुनाव में जो भी एनडीए का प्रत्याशी मनिहारी से हो. एनडीए प्रत्याशी को विजयी बनाईए. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी एवं सीएम नीतीश कुमार के सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. मंत्री शीला मंडल ने कहा कि बिहार हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. महिला सश्क्तिकरण पर काम हुआ. सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हुए महिला सशक्तिकरण का अनुसरण देश के अन्य राज्य कर रहे है. विद्युत 125 युनिट फ्री किया गया, पेंशन बढ़ाया गया. हर पंचायत में विवाह भवन का निर्माण किया जाएगा. मौके पर पूर्व एसटी आयोग अध्यक्ष शंभु सुमन, जदयू नेत्री बंदना सिंह, लोजपा नेत्री सीमा उरांव, लोजपा जिलाध्यक्ष संगीता देवी, जदयू एसटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मुकेश उरांव, जिला पार्षद सुमति देवी, जदयू जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय, प्रखंड जदयू अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, जदयू नगर अध्यक्ष प्रकाश मौआर, बालेश्वर सिंह, रूपक गुहा, भाजपा नेता कैलाश सिंह, संजय मंडल, अभय सिंह, नरेन्द्र कुमार, नगर भाजपा अध्यक्ष राजेश पोद्दार, नसीम, डाॅ भोला प्रसाद गुप्ता, बिल्टू झा, गुड्डु यादव, श्वेता राय, लोजपा नेता विनोद सिंह, गोपाल सिंह, अमदाबाद नगर चेयरमेन बबलू मंडल, अधिवक्ता जयप्रकाश मंडल, प्रो विरेन्द्र सिंह, पंचानंद पोद्दार, विजय कृष्ण सिंह, शेखर सिंह, बाबुल सिंह, अमीत तिवारी, राजेन्द्र सिंह, मंजय साह, राजेश रजक, पंसस मुन्ना रजक, कून्दन पासवान, राजा, मनसाही भाजपा अध्यक्ष बबन सिंह, सुभाष मंडल, प्रभात चौधरी, राजा यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >