बभनी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का राष्ट्रीय स्तर पर एनक्यूएएस आकलन

बभनी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का राष्ट्रीय स्तर पर एनक्यूएएस आकलन

फलका सीएचसी फलका के आयुष्मान आरोग्य मंदिर बभनी का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणीकरण के लिए राष्ट्र स्तरीय की टीम ने निरीक्षण किया. आंकलन राज्य स्तरीय क्वालीफाई होने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर किया है. छत्तीसगढ़ से आये डॉ. चंद्रशेखर तिवारी व ओडिशा से आये डॉ कृष्णा शरण पाल ने स्वास्थ्य सेवाओं की बारीकी से समीक्षा की. टीम ने बिहार सरकार द्वारा निचले स्तर तक उपलब्ध करायी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के सात पैकेज का गहन मूल्यांकन किया. कई आवश्यक निर्देश दिए गए साथ ही निरंतर गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराने की सराहना करते हुए मार्गदर्शन भी प्रदान किया. जिले के किसी भी स्वास्थ्य संस्थान को राष्ट्रीय स्तर से एनक्यूएएस प्रमाणीकरण प्राप्त नहीं हुआ है. यदि बभनी का आयुष्मान आरोग्य मंदिर यह उपलब्धि हासिल कर लेता है तो यह स्वास्थ्य क्षेत्र में कटिहार जिले की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अश्वनी कुमार, पिरामल के डिविजनल लीड अमित कुमार, अभिजीत कुमार, सीएचओ विशनाराम, सनेह लता सुमन, माधुरी कुमारी, पूजा जलाराम, मनीष कुमार, गुंजन, धीरज कुमार, मुश्ताक अंसारी सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >