करोड़ों का पशु अस्पताल भवन बनकर तैयार

करोड़ों का पशु अस्पताल भवन बनकर तैयार

– हैंडओवर नहीं होने से जर्जर बिल्डिंग में काम करने को मजबूर डॉक्टर व कर्मी मनसाही मनसाही प्रखंड के कुरेठा पंचायत अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्र परिसर में करोड़ों की लागत से बना नया पशु अस्पताल भवन तैयार होने के बावजूद धूल फांक रहा है. हैंडओवर नहीं होने के कारण डॉक्टर और कर्मी पुराने जर्जर भवन में जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर हैं. कभी भी गिर सकता है जर्जर भवन, हादसे का खतरा स्थानीय लोगों के अनुसार कुरेठा में बना नया चमचमाता पशु अस्पताल भवन काफी समय से तैयार खड़ा है. संवेदक द्वारा इसे डॉक्टर को हैंडओवर नहीं किया गया है. नतीजतन पशु चिकित्सक और अन्य कर्मी पुराने जर्जर भवन में ही मवेशियों का इलाज और दवा वितरण कर रहे हैं. यह जर्जर भवन कभी भी गिरकर ध्वस्त हो सकता है, जिससे बड़ी अनहोनी की आशंका बनी हुई है. कुरेठा पंचायत में जनसंख्या अधिक होने के कारण पूरे क्षेत्र के लोग इसी एक पशु अस्पताल पर आश्रित हैं. नया भवन तैयार होने के बावजूद इसका लाभ मवेशी पालकों को नहीं मिल पा रहा है. डॉक्टर बोलीं: भवन बना है, पर सौंपा नहीं गया इस मामले पर पशु चिकित्सक डॉ रिंकी कुमारी ने बताया कि पशु अस्पताल भवन तो बन गया है, पर उन्हें हैंडओवर नहीं किया गया है. इसी वजह से जर्जर भवन में ही मवेशियों की दवा वितरण और अन्य कामकाज चल रहा है. मुखिया ने जताई नाराजगी, ग्रामीणों में रोष संवेदक की लापरवाही पर पंचायत के मुखिया अवधेश प्रसाद यादव ने घोर निंदा की है. उन्होंने कहा कि करोड़ों की लागत से बना भवन उपयोग में नहीं आना दुर्भाग्यपूर्ण है. स्थानीय ग्रामीणों में भी इसको लेकर रोष व्याप्त है. ग्रामीणों ने जिला पशुपालन पदाधिकारी से जल्द भवन हैंडओवर कराने और पुराने जर्जर भवन से कामकाज नए भवन में शिफ्ट करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >