25 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

25 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

आजमनगर पुलिस ने 25 लीटर विदेशी शराब के साथ शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. आजमनगर पुलिस को गुप्त गुप्त सूचना मिली थी कि एक शराब तस्कर कुशीदा से शराब लेकर आ रहा है. हीगझौट तीन मुहानी के पास वाहन चेकिंग आरंभ किया. वाहन चेकिंग में देखा कि एक व्यक्ति बाइक कुशीदा की ओर से आ रहा था. जो पुलिस चेकिंग को देखकर भागने का प्रयास करने लगा. खदेड़ कर पकड़ा और नाम पता पूछताछ किया गया. गुड्डू साहनी उम्र 35 वर्ष पिता राम अवतार साहनी, उनासो पजगाछी थाना बलिया बेलौन निवासी है. तलाशी के क्रम में बाइक में रखा कई प्रकार का 25 लीटर शराब बरामद किया. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि 25 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. जिसे कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >