सांसद पप्पू यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगा वोट

सांसद पप्पू यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगा वोट

कुरसेला बरारी विधानसभा के महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी तौकीर आलम के पक्ष में रविवार दोपहर रामपरी युगेश्वर इंटर कॉलेज के प्रांगण में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, कर्नाटक से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद नासिर हुसैन ने चुनावी सभा को संबोधित कर वोट मांगा. सांसद पप्पू यादव ने कहा कि वह वादा करते हैं कि नदियों के कटाव निरोधी कार्य के साथ कटाव विस्थापितों का पुनर्वास प्राथमिकता पूर्वक कराने का कार्य किया जायेगा. कुरसेला-बिहारीगंज व कटरिया कहलगांव रेल लाइन निर्माण कराने का कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि वह इस क्षेत्र की समस्या से वाफिक है. जिसका निदान कराया जायेगा. बरारी विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी तौकीर आलम योग्य कुशल प्रत्याशी हैं. जिसे विजयी दिलाना है. कर्नाटक के सांसद नासिर हुसैन ने कहा कि बरारी से कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिला कर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करना है. प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनने पर तमाम घोषित योजनाओं को लाभ मिलेगा. मौके पर प्रत्याशी तौकीर आलम, पूर्व सांसद नरेश यादव, जिप सदस्य उमेश कुमार उर्फ उमा यादव, पूर्व जिप सदस्य गोपाल प्रसाद यादव, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संजीव कृष्णन उर्फ गुड्डू यादव, विमल मालाकार, राजद जिला महासचिव मिथिलेश यादव, प्रखंड राजद अध्यक्ष अरुण कुमार साह, समेली राजद प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, पूर्व राजद अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव, हलीम जांबाज, महेश राय, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार साह, अशोक मंडल, वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष पंकज सहनी,अमन आर्यन, संजय मधुकर आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >