वरिष्ठ कांग्रेस नेता अख्तर हुसैन के निधन पर सांसद ने जताया शोक

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अख्तर हुसैन के निधन पर सांसद ने जताया शोक

कटिहार सांसद तारिक अनवर ने कांग्रेस नेता व डंडखोरा निवासी हाजी मुंशी अख्तर हुसैन केआकस्मिक निधन पर दुःख प्रकट करते हुए शोक जताया है. सांसद ने कहा कि अख्तर हुसैन के निधन की खबर से गहरा दुःख हुआ. वे एक सुलझे हुए शरीफ और जनता के बीच घुल मिल कर रहने वाले व्यक्ति थे. अपने सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में उन्होंने हमेशा आम लोगों की खिदमत के लिए ईमानदारी से काम किया. उनके इंतकाल से सार्वजनिक जीवन में एक बड़ी कमी महसूस होगी. मेरे राजनीतिक जीवन में उनका सदैव साथ मिला. मुझे उनकी कमी हमेशा महसूस होगी. उनकी शख्सियत में सादगी और समाज के प्रति समर्पण के भाव को हमेशा याद रखा जायेगा. उनकी विशेष खासियत यह थी कि वे समाज के सभी वर्गों को लेकर चलने का प्रयास करते थे. उनके चाहने वालों एवं परिवारजनों को इस कठिन वक्त को सहने की शक्ति प्रदान करें. जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ग्रामीण सुनील कुमार यादव, कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शहरी संजय कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला, पूर्व विधायक सत्यनारायण प्रसाद व सुनीता देवी, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, संजय सिंह, दिलीप विश्वास, शाहनवाज खान, नगर अध्यक्ष पुतुल सिंह व रिंकू मिश्रा, बीके ठाकुर, शंकर सिंह अधिवक्ता, राज आनंद सिंह, बिमल सिंह बेगानी, प्रो विनोद यादव, महिला अध्यक्ष आम्रपाली यादव, अल्तमस दीवान, अवधेश मंडल, सऊद मुखिया, आले रसूल, ऐनुल अंसारी, असलम, सांसद के निजी सचिव गुलाम मोहम्मद शहदुल हक़, हसन अधिवक्ता, पप्पू कश्यप, विश्वनाथ साह, योगेंद्र यादव, मिथिलेश सिंह, मन्नी पासवान, मो इश्तियाक, सीबी सिंह, प्रीतम चक्रवर्ती, रियाज, आदिल, धनंजय ठाकुर, दामोदर चौबे, बेचैन पाण्डेय व मास्टर उस्मान गनी आदि नेताओं ने दुःख प्रकट करते हुए शोक जताया एवं ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >