सदर अस्पताल में पड़ा रहा शव, आठ घंटे बाद हुआ पोस्टमार्टम

सदर अस्पताल में पड़ा रहा शव, आठ घंटे बाद हुआ पोस्टमार्टम

कटिहार जिले के फलका थाना हाजत में संदिग्ध हालत में युवक की मौत के बाद सदर अस्पताल परिसर में शनिवार को घंटों तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही. मृतक युवक राकेश यादव के शव को लेकर परिजन सुबह से ही अस्पताल में बैठे रहे. पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया. इस दौरान अस्पताल परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा. सूचना मिलते ही कोढ़ा डीएसपी रंजन कुमार सिंह और नगर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस प्रशासन लगातार परिजनों को समझाने का प्रयास करते रहे. डीएसपी ने परिजनों को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी. जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. इसके बावजूद परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे, और सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते रहे. करीब आठ घंटे तक चली बातचीत और समझाने के बाद आखिरकार परिजन मान गये और पोस्टमार्टम के लिए सहमति दी. इसके बाद शाम करीब छह बजे राकेश यादव के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पूरे दिन सदर अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >