– बुकिंग के बाद उपभोक्ता के घर पर पहुंचेगी एलपीजी गैस कटिहार समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुशील कुमार ने शनिवार को कहा कि कटिहारJ जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है. उन्होंने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि जिला प्रशासन की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर में 20 मार्च से अबतक कुल 699 शिकायत दर्ज की गयी है. जिसमें 689 शिकायतों का निष्पादन किया गया है. डीएसओ ने पत्रकारों को बताया कि कटिहार जिलान्तर्गत तीनों अनुमंडल क्षेत्रों के प्रखंडों में कार्यरत विभिन्न कंपनियों के कुल 54 गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स है. जिसमें कटिहार अनुमंडल क्षेत्र अन्तर्गत 10 प्रखंडों में 31 एजेंसी, बारसोई अनुमंडल क्षेत्र अन्तर्गत 04 प्रखंडों में 18 एजेंसी एवं मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र अन्तर्गत 02 प्रखंडों में 05 एजेंसी के पास घरेलु उपभोक्ताओं के लिए शनिवार को कुल 13862 घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर उपलब्ध है. सभी कंपनियों के कार्यरत गैस एजेंसियों द्वारा शुक्रवार को घरेलू गैस की बुकिंग 5890 के विरूद्ध 5270 गैस सिलिंडर की आपूर्ति उपभोक्ताओं को उपलब्ध करा दी गयी है. साथ ही सभी गैस एजेंसियों के पास कुल 1117 व्यवसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध है. उन्होंने दावा किया कि कटिहार जिलान्तर्गत गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास पर्याप्त एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध है. जिलान्तर्गत घरेलू गैस सिलिंडर के खपत के अनुसार एलपीजी गैस कंपनियों के द्वारा सामान्य रूप से गैस की आपूर्ति की जा रही है. कटिहार जिलान्तर्गत कार्यरत एजेंसियों की मांग के अनुरूप कंपनियों से प्राप्त डाटा के अनुसार शनिवार को कुल 5718 घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है. जिससे सम्पूर्ण प्रखंड अन्तर्गत विभिन्न गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स से संबंधित एलपीजी उपभोक्ताओं को आवश्यकता अनुसार आसानी से गैस सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है. इसके मद्देनजर केन्द्र सरकार के अलावे भी राज्य स्तर से लेकर जिला एवं प्रखंड स्तरों पर एलपीजी गैस आपूर्ति व वितरण की गहन निगरानी की जा रही है. ताकि गैसों की कालाबाजारी, मुनाफाखोरी, अवैध रूप से एलपीजी गैस सिलिंडर की बिक्री न हो सके. प्रेस कांफ्रेंस में डीपीआरओ अभिषेक रंजन व सहायक आपूर्ति कुणाल कुमार पदाधिकारी आदि मौजूद थे. डीएसओ ने बताया कि तेल एवं प्राकृतिक गैस की उत्पन्न समस्याओं के मद्देनजर आमजन को होने वाले कठिनाईयों के निदान के लिए जिला स्तर पर हेल्पलाईन नम्बर -06452-239025 एवं 239026 जारी किया गया है.
एलपीजी गैस में अनावश्यक भीड़ न लगायें: डीएसओ
एलपीजी गैस में अनावश्यक भीड़ न लगायें: डीएसओ
