मनिहारी सांसद तारिक अनवर व विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने मनिहारी के धुरियाही में कटाव स्थल पहुंचे. धुरियाही में गंगा नदी का कटाव हो रहा है. सांसद व विधायक नाव से धुरियाही पहुंचे. बुढ़ियाटिकर, मरगाहा आदि गांव पहुंचे. सांसद तारिक अनवर ने कहा कि कटाव की समस्या के लिए विभाग को पहले भी लिखे है. फिर बात की जायेगी. मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने कहा कि विधानसभा में प्रश्न उठाये है. लोगों ने अपनी- अपनी समस्या को भी सांसद व विधायक के समक्ष रखा. सांसद व विधायक ने सभी समस्या के निदान का आश्वासन दिया. मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील यादव, अनुमंडल अनुश्रवण समिति सदस्य गोपाल कृष्ण यादव, युवा कांग्रेसी चिन्मय अतीत सिंह, पप्पू चौधरी, विक्रम यादव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
