महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर मजदूरों ने निकाली मनरेगा शव यात्रा

जनजागरण शक्ति संगठन ने मनरेगा मजदूरों के साथ महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस पर मनरेगा शव यात्रा निकालकर कर विरोध जताया

कहा- मनरेगा को पुनः बहाल करने के लिए आंदोलन होगा बरारी. जनजागरण शक्ति संगठन ने मनरेगा मजदूरों के साथ महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस पर मनरेगा शव यात्रा निकालकर कर विरोध जताया. मनरेगा शव यात्रा सिक्कट, सूजापुर, काबर प्रखंड मुख्यालय मनरेगा कार्यालय होकर श्रीगांधी स्मृति भवन गुरुबाजार में पहुंचकर सभा में तब्दील हुई. मनरेगा बचाओ मजदूर बचाओ. वीबी ग्राम जी जुमला है. मजदूरों पर हमला है. जैसे नारे लगने के साथ गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मजदूर रीना देवी ने कहा कि केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी कानून खत्म कर दिया है. आज ही के दिन गांधी जी को गोली मार कर खत्म कर दिया गया था. इसलिए हमलोग आज मनरेगा शव यात्रा निकाल कर मजदूरों को मनरेगा के खात्मे की जानकारी दे रहे हैं. संस्था की जयमंती कुमारी ने कहा कि यह सरकार भ्रम फैला रही है कि अब 100 की जगह 125 दिन काम होगा. जब मनरेगा के तहत 50 दिनों का काम भी सरकार नहीं दे पाई तो 125 दिन कैसे दे पायेगी. यह बड़ा सवाल है. दरअसल मनरेगा को खत्म कर जो नया कानून ( वीबी ग्राम जी) लाया गया है. मनरेगा शव यात्रा के आयोजन में कांग्रेस अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह, शेख इलियास, आजाद अंसारी, जयमंती, रीना देवी, खुशबू देवी, रतन ऋषि, ठंडो देवी, जानकी देवी, नुरेसा खातून, निशा भारती, पुतुल देवी, रेखा देवी, अंजनी देवी, रक्षा देवी सहित सभी मनरेगा मजदूर सामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >