बलिया बेलौन कांग्रेस विधायक दल के नेता सह कदवा विधायक डॉ शकील अहमद खान ने शनिवार को बलिया बेलौन क्षेत्र के पंचायतों का दौराकर लोगों की समस्याओं को सुने साथ ही महानंदा नदी के शिकारपुर में कटाव रोधक कार्य का स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ जायजा लेते हुए. विभाग के अधिकारी व संवेदक को आवश्यक निर्देश दिये. हर हाल में समय सीमा के अंदर कटावरोधक कार्य पूरा करना है. काम में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. लोगों को काम के गुणवत्ता पर नजर रखने की सलाह दी गयी. कहीं से किसी तरह की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए. बाढ़ पूर्व तैयारी के लिए भी विभाग को सचेत किया. विभिन्न पंचायतों में लोगों से मिलकर समस्यायों से अवगत होकर समाधान करने का आश्वासन दिया. शेखपुरा मुखिया प्रतिनिधि एकबाल हुसैन ने विधायक से बिदेपुर सब पावर स्टेशन की समस्या बताते हुए निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने की बात कही.सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए इस का हल निकलेगा. विभाग की मनमानी के बारे पर बताया की विभाग में लापरवाही नहीं चलने दिया जायेगा. सभी कर्मी का काम के प्रति जवाबदेही है. लोगों का काम समय पर नहीं होगा तो इसका परिणाम कर्मी को भुगतना पड़ेगा. अध्यक्ष अनसार काजमी, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सहरयार आलम, एकबाल हुसैन, तनवीर रेजा, नीरज साह आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
