प्राणपुर प्रखंड के कैहुनिया पंचायत के बिसारे गांव में अखंड हरिनाम संकीर्तन में श्रीकृष्ण भगवान के साथ सभी भगवान का प्राण-प्रतिष्ठा में विधायक निशा सिंह शामिल हुई. कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश मंडल, सचिव बरुण कुमार पासवान, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार मंडल ने बताया कि अखंड हरिनाम संकीर्तन कमेटी बिसारे चौबीस प्रहर का हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है. इसके उपलक्ष्य में कृष्ण भगवान सहित पैंसठ प्रतिमा का विधायक निशा सिंह ने प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुई. मौके पर भाजपा नेता सजल मिश्रा, चन्दन सिंह, वीआईपी के जिला अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल के साथ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
