कटिहार जिले के मनसाही भेड़मारा गांव में शनिवार को मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने चौपाल लगा कर लोगों की समस्याओं को सुना. इस दौरान लोगों ने विधायक के समक्ष जलनल योजना, राशन कार्ड, जॉब कार्ड से संबंधित योजनाओं के आलावा कई समस्याओं को रखा. कई समस्याओं का विधायक ने संबंधित अधिकारी एवं कर्मी से दूरभाष पर बात कर मौके पर ही निराकरण किया. विधायक ने लोगो को साइबर क्राइम से किस तरह बचाया जाय. इसके बारे में विस्तार से बताया और लोगों को जागरूक किया. विधायक ने कहा अभी क्षेत्र में कई जगह सड़कों का चौड़ीकरण हो रहा है. उन्होंने इस कार्य में लोगों से सहयोग की अपील की. इस अवसर पर कांग्रेस नेता गोपाल यादव, अब्दुल मन्नान, मौलाना इसराइल सल्फी, मुस्ताक, मुन्ना सरपंच सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
