Katihar 20 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

आजमनगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर दो शराब तस्कर को 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

कटिहार से नीरज की रिपोर्ट Katihar News : आजमनगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर दो शराब तस्कर को 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर आजमनगर थाना पुलिस ने क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान बंगाल की ओर से आती एक मोटरसाइकिल की तलाशी ली. जिस क्रम में मोटरसाइकिल से 20 लीटर देसी शराब बरामद किया. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए महेश सिंह पिता मुक्ति सिंह, राजकुमार राय पिता भूपति राय पिपला पोठिया थाना सालमारी निवासी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >