– किसानों की बल्ले- बल्ले, मकई किसान की बढ़ी कठिनाई कटिहार लगातार दूसरे दिन रविवार की देर रात हुई हल्की बारिश और आंधी के बीच बिजली जहां प्रभावित रही. वहीं कड़ाके की धूप से लोगों को राहत मिली है. आंधी बारिश से किसानों की बल्ले- बल्ले रही. ऐसा इसलिए की जो किसान मूंग अब तक नहीं बो सके थे. उनलोगों की खेतों में नमी आ गयी. मूंग किसान अब अपने खेतों में आसानी से लगा सकते हैं. हालांकि मक्का किसानों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है. जिन किसानों का मक्का फसल पककर तैयार है. उनके कटाई के लिए इंतजार करना पड़ेगा. किसान रमेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, मजहरूल हक, कृष्ण कुमार चौहान, डब्लू कुमार, इंद्रजीत कुमार झा, राहुल कुमार ठाकुर, विशाल कुमार समेत अन्य का कहना है कि रविवार की देर रात हुई हल्की बूंदाबांदी से उन लोगों के लिए वरदान साबित हुई है. ऐसा इसलिए की कड़ाके की धूप भारी गर्मी के बीच खेतों में पटवन की समस्या आ रही थी. लगातार फसलों को जिंदा बचाए रखने के लिए पटवन कर रहे थे. इससे अतिरिक्त धन व्यय हो रहा था. दो दिनों से लगातार मौसम के मिजाज बदलने से खेतों में नमी आ गई है. अब कुछ दिन तक पटवन की आवश्यकता नहीं होगी. हालांकि खेतों में पक कर मकई तैयार है. आंधी बारिश होने से अब इसके कटाई में कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है.
बारिश व तूफान से बिजली आपूर्ति प्रभावित, गर्मी से मिली राहत
बारिश व तूफान से बिजली आपूर्ति प्रभावित, गर्मी से मिली राहत
