मनिहारी मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने नवाबगंज बालूटोला में सड़क का शिलान्यास किये. नवाबगंज बालूटोला में शंकर यादव के घर से समशुल के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण 9 लाख 18 हजार 900 से होगा. लोगों ने विधायक को धन्यवाद दिया. शिलान्यास समारोह में विधायक ने कहा कि नवाबगंज भ्रमण में यह सड़क की मांग लोगों ने की थी. सड़क निर्माण अब शुरू हो जायेगा. नवाबगंज से सुआ तक सड़क निर्माण भी होगी. प्रस्ताव मंजूर हो गया है. विधायक ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर बनने माई बहन योजना चलायी जायेगी. प्रत्येक माह महिलाओं को 2500 रूपये दिए जायेंगे. मौक पर अनुमंडल अनुश्रवण समिति सदस्य गोपाल कृष्ण यादव, पैक्स अध्यक्ष किशोर सिंह, पूर्व मुखिया प्रदीप सिंह, पूर्व सरपंच विनोद यादव, रामानंद यादव, सुधीर सिंह, रजी इमाम, प्रदीप यादव, रवि पाल आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
