अमदाबाद प्रखंड के बैरिया पंचायत के वार्ड संख्या छह नासी टोला गांव में साकीम के घर से आरिफ चिमनी भट्ठा मोड़ तक में पीसीसी ढलाई सड़क निर्माण कार्य का विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने बुधवार को नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. ग्रामीणों में खुशी का माहौल था. विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय ग्रामीण काफी समय से मांग कर रहे थे. जिसका प्रस्ताव भेजा गया था. मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत बैरिया पंचायत के वार्ड संख्या छह नासी टोला गांव के साकीम के घर से आरिफ चिमनी भट्टा मोड़ तक पीसीसी ढलाई सड़क का निर्माण कार्य 14 लाख 98 हजार रुपया की लागत राशि से होना है. मिन्हाज आलम, राजिक परवाना, शेख असलम इत्यादि लोगों ने बताया कि यह सड़क बहु उपयोगी है. इस सड़क में बाढ़ बरसात के समय में कीचड़ एवं जल जमाव हो जाता है. इस सड़क का निर्माण हो जाने से महानंदा बांध पर बनी पक्की सड़क से सीधे जुड़ जायेगी. जिससे जिला के विभिन्न स्थानों तक आसानी से जाया जा सकता है. सड़क निर्माण को लेकर शिलान्यास होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त किया है. मौके पर शेख करीम, निरंजन यादव, गोपाल कृष्ण यादव, शेख मन्नान, अब्दुल वहाब, विवेक कुमार, सोनू कुमार, आदित्य कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
