प्राणपुर रोशना थाना क्षेत्र के नाद भट्टा चौक के समीप बीते शुक्रवार को एक गूंगी नाबालिग बच्ची के साथ दो युवक के सामूहिक बलात्कार करने की सूचना एवं पीड़ित के पिता के आवेदन पर रोशना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. रोशना थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी ने बताया कि गूंगी नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त सोनू कुमार उम्र 22 वर्ष पिता सुखलाल गोसाई साकिन महादेवपुर वार्ड संख्या 11 थाना तथा एक नाबालिग को कस्टडी में लेकर उसे मेडिकल जांच कराया. तत्पश्चात नाबालिग सहित अभियुक्त को रौशना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
