कटिहार एससी/एसटी छात्र-छात्राओं की शिक्षा और भविष्य को लेकर एससी/एसटी यूथ फ्रंट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंटू पासवान केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से मिले. मंटू पासवान ने कटिहार जिले में आंबेडकर छात्रावास एवं महिला छात्रावास के निर्माण की मांग उठाई. उन्होंने कहा कि बिहार के अन्य जिलों में यह सुविधा उपलब्ध है, लेकिन कटिहार में एससी एसटी छात्रावास नहीं होने से हजारों एससी-एसटी छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं. एससी-एसटी छात्रों को प्रसंस्करण उद्योग के क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाने का भी आग्रह किया. यह अभियान छात्रों को अपने सपनों को साकार करने और उज्ज्वल भविष्य की राह पर ले जाने में मददगार साबित होगा, उन्होंने 2016 से बंद पड़ी एससी-एसटी छात्रवृत्ति का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया, मंटू पासवान ने कहा कि यदि यह छात्रवृत्ति फिर से शुरू होती है तो लाखों छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा हासिल कर सकेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
