कोढ़ा प्रखंड के झुनावती आदिवासी मध्य विद्यालय, मड़वा नजर चौकी में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा शिक्षकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक महानंद पंडित ने की. शिक्षा ही वह माध्यम है, जो बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है. उन्होंने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी मेहनत और सफलता के लिए बधाई दी तथा अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेने की सलाह दी. समारोह में विद्यालय के शिक्षक संजीव कुमार, सचिन कुमार, एमडी पेशकार अली, बीबी अंजेरा खातून, दीपक साह, उपेंद्र कुमार सिंह, सूरज कुमार, एमडी अलीमुद्दीन, जय राम शर्मा, प्रियंका कुमारी, प्रेम कुमार, बिनोद कुमार मोची, खुशबू कुमारी, गजाला अम्बरीन, विक्रांत कुमार मंडल, आफताब आलम, राजेश कुमार, जागृति कुमारी, रितेश कुमार, अमन कुमार और नितीश कुमार की सक्रिय भागीदारी रही. कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. बच्चों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था. विद्यालय की शिक्षा समिति की सचिव रेणु कुमारी भी इस अवसर पर उपस्थित रही. उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के मनोबल को बढ़ाते हैं. उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं. उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की. इसके अलावा सीआरसीसी रमेश दास, पवन कुमार, ललन कुमार भी उपस्थित रहे.
मेधावी छात्र-छात्राओं को समारोह आयोजित कर किया सम्मानित
मेधावी छात्र-छात्राओं को समारोह आयोजित कर किया सम्मानित
