मुखिया ने सांसद को विकास कार्य को लेकर सौंपा ज्ञापन

सांसद तारिक अनवर को समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत के मुखिया राजकुमार भारती ने सोमवार को मिलकर अपने पंचायत के समस्याओं से अवगत कराया.

समेली. सांसद तारिक अनवर को समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत के मुखिया राजकुमार भारती ने सोमवार को मिलकर अपने पंचायत के समस्याओं से अवगत कराया. साथ ही पंचायत के विकास कार्य को लेकर आमजनों की समस्या पर प्रमुख मांगें, जिसमें मल्हारिया पंचायत को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति काफी जर्जर है. जिससे जन अवाम को काफी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. चौधरी चकला नहर पुल से होकर शंकर पासवान के घर से पोठिया-डूमर को जोड़ने वाली नहर के बांध पर कालीकरण रोड निर्माण कार्य, केहुनियां धार से बोचहि कोटा तक जाने वाली मुख्य सड़क का कालीकरण सह निर्माण कार्य, खोटा गांव में परमानंद पासवान के घर से मलहरिया होते हुए नरहैया मुख्यमंत्री संपर्क पथ को जो एसएच 77 तक जाने वाली मुख्य सड़क का चौड़ीकरण कार्य, शिवमंदिर टोला वार्ड दो में बने रंगमंच के आगे शेड निर्माण कार्य,पवई बांध मदरसा के समीप स्ट्रीट लाइट कार्य जैसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर ज्ञापन सौंपा. सांसद ने पंचायत के मुखिया को बताया कि जल्द ही संबंधित विभागों को निर्देशित कर कार्य किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >