कटिहार जिले में शुक्रवार को कटिहार नगर निगम सहित सात नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति के सदस्य का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चुनाव संपन्न कराया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के निर्देश के आलोक में कटिहार नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति के सात सदस्य पद के लिए विकास भवन के सभागार में निर्वाची पदाधिकारी डीडीसी अमित कुमार की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई. जिले के अमदाबाद, बरारी, कुरसेला, मनिहारी, बारसोई, बलरामपुर व कोढ़ा में नगर पंचायत के सशक्त स्थायी समिति के तीन-तीन सदस्य पद के लिए चुनाव कराया गया. सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव गुप्त मतदान के माध्यम से कराया गया. नगर निगम के सात सदस्यों के चुनाव के लिए कुल 45 निगम पार्षदों में से 44 पार्षद ने हिस्सा लिया. नगर निगम के वार्ड 29 के पार्षद असद इकबाल शहर से बाहर होने की वजह से चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले सके. डीडीसी अमित कुमार ने चुनाव परिणाम संपन्न होने के बाद परिणाम की घोषणा की. उन्होंने बताया कि सशक्त स्थायी समिति के सदस्य संख्या एक से सात तक का चुनाव कराया गया. जिसमें क्रमशः बिपिन बिहारी चौबे, जिमी प्रकाश, प्रमोद महतो, आलोक कुमार, नितेश कुमार सिंह, मंजू देवी व सलीम अंसारी सशक्त स्थायी समिति के सदस्य निर्वाचित घोषित किये गये. निर्वाचन प्रक्रिया में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार पासवान, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुशील कुमार, वरीय उप समाहर्ता अभिषेक रंजन, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कुमारी पूर्णिमा, एसडीसी शशिभूषण कुमार शशि, डीसीएलआर शशांक वर्णवाल, डीआरडीए निदेशक सुदामा प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे.
नगर निगम व सात नपं में सशक्त स्थायी समिति सदस्य का हुआ चुनाव
नगर निगम व सात नपं में सशक्त स्थायी समिति सदस्य का हुआ चुनाव
