बीएड के दो कॉलेजों के शिक्षक व कर्मचारियाें की वेतन समीक्षा को बैठक आज

बीएड के दो कॉलेजों के शिक्षक व कर्मचारियाें की वेतन समीक्षा को बैठक आज

– पूर्णिया विवि के वित्त पदाधिकारी के वैश्म में होगी बैठक शिक्षकों में वेतन वृद्धि की दिशा में हो रहे कार्य से उत्साह कटिहार पूर्णिया विवि अंतर्गत संचालित फारबिसगंज बीएड काॅलेज व डीएस कॉलेज में स्ववितपोषित बीएड कॉलेज के शिक्षक व कर्मचारियों के वेतन मानदेय के पुनरीक्षण से संबंधित विषयों पर विचार को लेकर शनिवार को विवि एफओ के वैश्म में बैठक की. 9 फरवरी को दोनों कॉलेज के प्रधान को एक पत्र वित्त पदाधिकारी प्रो इश्तियाक अहमद द्वारा कुलपति पूर्णिया विवि के आदेश पर जारी किया है. 14 फरवरी को 11:30 बजे से आयोजित की जायेगी. अनिवार्य रूप से सभी को उपस्थित होने के लिए आग्रह किया है. जारी पत्र के बाद से दोनों बीएड कॉलेज के शिक्षकों व कर्मचारियों में उत्साह है. कम वेतन में वे लोग वर्षों से बीएड विभाग में सेवा दे रहे हैं. उनलोगों का कहना है बीएड में छात्रों के नामांकन की राशि मद से उनलोगों को मानदेय भुगतान किया जाता है जो काफी कम है. दूसरे विवि में मानदेय उनलोगों से काफी अधिक हैं. वे लोग वर्षों से मांग करते आ रहे हैं. तत्कालीन कुलपति के कार्यकाल में मानदेय बढ़ाया गया. काफी अल्प रहने की वजह से कई शिक्षक व कर्मचारी बीएड से पलायन कर गये. डीएस कॉलेज बीएड की बात की जाये तो महज आठ शिक्षकों के सहारे ही पठन पाठन किया जा रहा है. कर्मचारियों की संख्या भी काफी कम है. कई शिक्षकों का कहना है कि वेतन के वृद्धि से भविष्य में प्रशिक्षुओं के पठन-पाठन में गुणवत्ता के साथ कर्मचारियों का मान सम्मान में वृद्धि की संभावना प्रबल हो सकती है. दबी जुवान से कई शिक्षकों ने कहा, अन्य विवि में हाईकोर्ट पटना के आदेश के बाद वेतन वृद्धि कर लागू भी किया जा चुका है. लाभ दूसरे विवि में संचालित बीएड के शिक्षकों व कर्मचारियों को मिल रहा है. मालूम हो कि इससे पूर्व 18 जनवरी 2026 को उक्त विषय की समीक्षा को लेकर सात सदस्यीय कमेटी भी बनायी गयी थी. डीएसडब्ल्यू अरिवंद कुमार वर्मा, सदस्य, वित्त पदाधिकारी प्रो इश्तियाक अहमद, संयोजक, प्रो मोनावर जहां प्राचार्य महिला टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज पटना सदस्य, डीएस कॉलेज व फारबिसगंज के प्राचार्य, एकेडमिक के डिप्टी रजिस्टार डॉ नवनीत कुमार सदस्य, बीएओ सुनील कुमार मेंम्बर सेक्रेट्री बनाये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >