मृतक के परिजनों से मिलकर न्याय का दिलाया भरोसा

मृतक के परिजनों से मिलकर न्याय का दिलाया भरोसा

कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी सिमरिया पंचायत के सलाम चौक बोधू टोला निवासी किशन रविदास के पुत्र रमेश रविदास की कुछ दिनों पहले बेंगलुरु में हत्या कर दी गयी थी. जिसकी जानकारी मिलने पर कोढ़ा विधायक प्रतिनिधि सह मंत्री गौरव पासवान अपने सहयोगियों के साथ मृतक के परिजनों से मुलाकात की. उनका हाल-चाल जाना एवं मृतक के परिवार को सांत्वना दी. परिजनों ने घटना की जानकारी विस्तार रूप से उन्हें दी. गौरव पासवान ने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया. उनके साथ कोलासी मंडल अध्यक्ष भोला झा, महामंत्री अरविंद कुमार महतो, उत्तम कुमार साह, बिहारी महतो, रामसेवक महतो भी साथ थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >