मनसाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मनसाही में बुधवार को आशा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डब्ल्यूएचओ के एसएमओ व जिला सामुदायिक उत्प्रेरक ने एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर प्रशिक्षण दिया. एचपीवी टीकाकरण का मुख्य उद्देश्य गर्भाशय के कैंसर को रोकना है. पहले चरण में स्कूलों में 9 से 14 वर्ष की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई थी.14 वर्ष पूरी कर चुकी और 15 वर्ष से कम उम्र की सभी किशोरियों को यह वैक्सीन लगायी जायेगी. पात्र किशोरियों को वैक्सीन की सिर्फ एक खुराक दी जायेगी. वैक्सीन सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और सीएचसी में उपलब्ध रहेगी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रेमराज, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अनवर आलम, क्लर्क पुष्कर राज, लेखापाल अनिमेष कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.
आशा कार्यकर्ताओं की बैठक, एचपीवी टीकाकरण पर दिया प्रशिक्षण
आशा कार्यकर्ताओं की बैठक, एचपीवी टीकाकरण पर दिया प्रशिक्षण
