– आमजनाें की शिकायत पर पहुंची मेयर, कहा एमएलसी के प्रयास से लगा अतिरिक्त ट्रांसफार्मर कटिहार नगर निगम की महापौर उषा देवी अग्रवाल से वार्ड नंबर 41 एवं 42 के सीमा पर स्थित जर्जर सड़क मरम्मति के आग्रह पर महापौर ने पहुंच कर सड़क का निरीक्षण कर तत्काल सम्बंधित पदाधिकारी को सड़क मरम्मत का आदेश दी. महापौर ने वार्ड नंबर 41 में हवाई अड्डा चौक पर लगाये गये नये अतिरिक्त ट्रांसफार्मर का उद्घाटन भी की. उन्होंने बताया कि विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के अथक प्रयास से गुरूवार को नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 41 स्थित हवाई अड्डा चौक के समीप अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया गया है. काफी दिनों से यहां के स्थानीय लोगों की मांग थी कि इस इलाके में एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया जाय. लोगों की बिजली की समस्या से निजात मिल सके. आज उनलोगों की मांग पूर्ण हुई. निगम पार्षद मुन्नी देवी, पार्षद प्रतिनिधि सौरभ मालाकार, बजरंगदल कार्यकर्ता अनीश सिंह, भाजपा नेता अरुण यादव, बोदल यादव, नगर निगम के पदाधिकारी कैलाश चौधरी, राजीव कुमार, राजीव चाकी व अन्य पदाधिकारी, स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
