कटिहार महाकाल सेना की नक्कीपुर में विशेष बैठक का आयोजन किया गया. महाकाल सेना के शिवानंद ने बताया कि महाकाल सेना एक अभियान के रूप में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों एवं धर्मांतरण के विरोध में लगातार कार्यक्रम कर रही है. महाकाल सेना को इस कार्यक्रम के परिणाम स्वरुप सकारात्मक परिणाम भी मिले हैं. कुछ लोगों को जो धर्मांतरण कर ईसाई धर्म अपना चुके थे. उनको पुन: हिंदू धर्म/ सनातन धर्म से जोड़ा गया. महाकाल सेवा नक्कीपुर में विशेष बैठक का आयोजन किया गया.धर्मांतरण संबंधित मुद्दों की जानकारी ली गयी. लोगों को महाकाल सेना की सदस्यता ग्रहण की. उन्हें धर्मांतरण के विरोध में खुलकर सामने आकर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया. अज्जू मुंडा, संजय खारवाल, रोहित खरवार, अज्जू मुंडा, तूफानी मुंडा, सोनू कुमार, मनोहर कुमार, प्रसनजीत कुमार अन्य लोग उपस्थित हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
