कटिहार : मनसाही प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक प्लस टू विद्यालय परिसर में बुधवार को नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन समारोह सुबह 10:30 बजे वर्चुअल माध्यम से आयोजित हुआ.
211 डिग्री कॉलेजों का हुआ एक साथ उद्घाटन
कार्यक्रम के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर राज्य के 211 राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का एक साथ उद्घाटन किया. स्थानीय स्तर पर मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने फीता काटकर महाविद्यालय का विधिवत शुभारंभ किया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई और उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया.
छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रखंड स्तर पर डिग्री महाविद्यालय खुलने से अब विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. इससे स्थानीय छात्रों, विशेषकर छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में बड़ी सुविधा मिलेगी.
अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
उद्घाटन समारोह में कटिहार डीपीआरओ अभिषेक रंजन, अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल, बीडीओ सुमन कुमारी, महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. बीना रानी, बीआरसी ऑपरेटर अरुण कुमार, एम. रविकांत कुमार, प्रमुख सुषमा कुमारी, मुखिया संघ अध्यक्ष शंकर यादव, राजद जिला महासचिव संतोष यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद, पंचायत समिति सदस्य फुलेश्वर उरांव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
