ऑटो चालक से मारपीट के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

ऑटो चालक से मारपीट के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

फलका फलका थाना क्षेत्र में ऑटो चालक के साथ मारपीट की गयी. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, फलका बस्ती निवासी ऑटो चालक अंसार आलम ने थाना में आवेदन देकर भट्टा टोला निवासी करू राय पर मारपीट का आरोप लगाया है. आवेदन में चालक ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब 7.30 बजे आरोपित ने उसका ऑटो भाड़े पर लिया था. जब ऑटो लाली सिंघिया गांव पहुंचा और चालक ने किराया मांगा, तो आरोपित भड़क गया. उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. घटना के दौरान चालक के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गये. ग्रामीणों की मदद से शराब के नशे में धुत आरोपित को पकड़ लिया गया. उसे तत्काल फलका थाना लाया गया, जहां पुलिस को सौंप दिया गया. इस संबंध में फलका थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि आरोपित ने ऑटो चालक को किराया नहीं दिया और उसके साथ मारपीट की. पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >